35 लाइफ शायरी हिंदी में
1: अनुभव कहता है कि वो सब लौट आएंगे जो तुम्हें छोड़ कर गए थे, बस एक बार कामयाब हो कर तो देखो..!
2: कर्म अच्छे कर लो फल का क्या है, वो तो बाजार में भी मिल जाता है..!!
3: दर्द तो बहोत मिले ज़िन्दगी में, मगर हमने मुस्कुराना नहीं छोड़ा..!!
4: जख्म कहाँ कहाँ से मिले हैं छोड़ इन बातों को, जिंदगी, तू बता सफर कितना बाकि है..!!
5: खुश रहने का बस एक ही मंत्र है, उम्मीद बस खुद से रखो किसी और इंसान से नहीं..!!
6: जीवन में अच्छे दिनों में कभी उन लोगों को न भूलें, जो बुरे दिनों में आपके साथ थे..!!
7: मैं कल को ढूंढता रहा दिनभर, और शाम होते होते मेरा आज भी चला गया..!!
8: आजाद रहिये विचारों से, लेकिन बंधे रहिये संस्कारों से..!!
9: किसी ने धूल क्या झोंकी आँखों में, कम्बख्त पहले से बेहतर दिखने लगा..!!
10: उम्मीद मत छोड़ना कल का दिन आज से बेहतर होगा..!!
11: नतीजे की कोई परवाह नहीं मुझे, प्रयासों का अपना अलग ही मज़ा है..!!
12: खुद को पढ़ता हूँ, फिर छोड़ देता हूँ!! एक पन्ना ज़िन्दगी का मैं रोज मोड़ देता हूँ..!!
13: कौन, कब, किसका और कितना अपना है, यह सिर्फ वक़्त बताता है..!!
14: जिंदगी तो उसकी है जिसकी मौत पे जमाना अफसोस करे, वरना जनम तो हर किसी का मरने के लिए ही होता है..!!
15: कितना भी समेट लो हाथों से फिसलता ज़रूर है, ये वक्त है दोस्तों बदलता ज़रूर है..!!
16: जिंदगी में खुश रहना है तो हँसने का बहाना तलाशें..!!
17: हमेशा याद रखना, बेहतरीन दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है..!!
18: पीठ पीछे कौन क्या बोलता है मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता, सामने किसी का मुँह नहीं खुलता इतना काफी है..!!
19: लोगों को खोने से मत डरो–डरो इस बात से की कहीं, लोगों का दिल रखते–रखते तुम खुद को ना खो दो
20: पूरे की ख्वाहिश में ये इंसान बहुत कुछ खो देता है, भूल जाता है की आधा चाँद भी खूबसूरत होता है..!!
21: कश्मीर सी हो गयी है जिंदगी, खूबसूरत तो बहुत लेकिन बवाल ही बवाल है..!!
22: अगर कोई आपसे कुछ मांगे तो दे दिया करो, शुक्र करो ऊपर वाले ने आपको देने वालों में रखा है मांगने वालों में नहीं..!!
23: अजीब तरह से गुजर रही है जिंदगी, सोचा कुछ, किया कुछ, हुआ कुछ, मिला कुछ..!!
24: आप किसी का अच्छा करते रहो करते रहो, फिर होता यह है की वह आपको बेवकूफ समझने लग जाता है..!!
25: अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो, तरीके बदलो, इरादे नही..!!
26: वक़्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिये, पर जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक़्त बदलने के लिये..!!
27: जुबान सुधर जाए तो, जीवन सुधरने में वक़्त नहीं लगता..!!
28: जिंदगी की उलझनों ने मेरी शरारतें कम कर दीं, और लोग समझते है कि मैं समझदार हो गया..!!
29: यहां लोग अपनी गलती नहीं मानते, किसी को अपना कैसे मानेंगे..!!
30: खुशियों का कोई रास्ता नहीं होता, खुश रहना ही रास्ता है..!!
31: दुनियाँ की सबसे अच्छी किताब हम स्वयं हैं, खुद को समझ लीजिए सब समस्याओं का समाधान हो जाएगा..!!
32: वज़न तो सिर्फ हमारी इच्छाओं का है, बाकी ज़िन्दगी बिलकुल हलकी फुलकी है..!!
33: हाथ में टच फ़ोन बस स्टेटस के लिये अच्छा है, सबके टच में रहो, जिंदगी के लिये ज्यादा अच्छा है..!!
34: जो कट जाती है उसे उम्र कहते हैं, और जिसे जीते हैं उसे जिंदगी कहते हैं..!!
35: समझनी है ज़िन्दगी तो पीछे देखो, जीनी है ज़िन्दगी तो आगे देखो..!!
Comments
Post a Comment